अडानी इंडस्ट्रीज कैसे बनी इंडिया की फास्ट ग्रोथ का आधार

4 minutes

आज अडानी ग्रुप देश के साथ-साथ पूरे विश्व भर में अपनी औद्योगिक उपलब्धियों के लिए विख्यात है। आज से पाँच दशक पहले शुरू हुई अडानी इंडस्ट्रीज की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई रही है। मगर अडानी इंडस्ट्रीज के प्रमुख गौतम अडानी ने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राथमिकता पर रखा। आज अडानी ग्रुप के देश भर में अलग-अलग राज्यों में उद्योग चल रहे हैं।  व्यावसायिक प्रगति के साथ अडानी समूह ने देश में सामाजिक उत्थान के भी कई काम किए हैं जो आज भी अनवरत जारी है। अडानी समूह द्वारा किए जा रहे औद्योगिक और सामाजिक विकास के जरिए हमारे देश को एक नई दिशा मिल रही है जो आने वाले भारत के लिए अति आवश्यक है।

अडानी समूह ने देश को दिया नया आत्मविश्वास

अडानी ग्रुप आज हमारे देश का एक प्रमुख औद्योगिक समूह  है। इसकी लोकप्रियता और सफलता के पीछे अडानी समूह की पिछले 5 दशकों की मेहनत है जिसमें उन्होंने कई प्रकार के परिवर्तन देखे हैं। गौतम अडानी ने अपने 50 वर्षों के अनुभव से आज अडानी ग्रुप को इस स्थान पर लाकर खड़ा किया है जिसका कारण उनकी कड़ी मेहनत और दिन प्रतिदिन आने वाली परेशानियों से उभर कर पुनः अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का अटूट जज्बा है।

अडानी एक्सपोर्ट के साथ अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत करने के बाद धीरे धीरे गौतम अडानी ने पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पाॅवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस, फ़ूड प्रोसेसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने व्यापार की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने विभिन्न उद्योगों को स्थापित किया और उसे बढ़ाया। साथ ही साथ उन्होंने विदेशों में भी अडानी इंडस्ट्रीज की शाखाएँ स्थापित की और उन्हें एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुँचाया।

गुजरात में हुए औद्योगिक विकास और वहाँ के ओवरऑल डेवलपमेंट में अडानी ग्रुप की भूमिका प्रशंसनीय है और अनुकरणीय भी। गुजरात में अपना मुख्यालय होने के अलावा भी अडानी समूह देश के 22 राज्यों में अपने अलग अलग उद्योग संचालित करता है, जिससे उन राज्यों के विकास को गति मिलती है।

आज अडानी ग्रुप की सभी छोटी बड़ी कंपनियों से अरबों का टर्नओवर बनता है जो देश की जीडीपी (ग्राॅस डोमेस्टिक प्रोडक्ट, यह किसी भी देश में उत्पादों और सेवाओं द्वारा एक नियत समय में होने वाली आय को दर्शाता है) में अहम भूमिका निभाता है। आज अडानी समूह ने अपनी औद्योगिक गतिविधि से पूरे देश को एक नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है।

आज अडानी इंडस्ट्रीज हर क्षेत्र में अग्रणी है और अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे औद्योगिक विकास को किसी भी रूप में नकारा नहीं जा सकता है। अडानी बिज़नेस समूह आज देश में विकास कार्यों को मजबूती दे रहा है और बेहतर कल के अपने लक्ष्य को कदम कदम साकार बना रहा है।

निम्न स्तर के नागरिकों की लाइफ में सुधार कर रहा अडानी समूह

अडानी ग्रुप द्वारा देश के अक्षम तबके को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अडानी सरगुजा और अडानी धारावी जैसे प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य गरीब और सुविधाओं से दूर श्रेणी के लोगों को एक बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करना है।

अडानी सरगुजा प्रोजेक्ट, आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए एक बेहतर कदम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भी अडानी विद्या मंदिर आज वहाँ के आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है।  अडानी ग्रुप की ऐसी और भी संस्थाएँ हैं जो सामाजिक कल्याण हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सन् 2013 में शुरू किया गया अडानी विद्या मंदिर, सरगुजा (एवीएमएस) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त एक को-एड, इंग्लिश मीडियम स्कूल है। करीब 800 विद्यार्थी वाले इस स्कूल में 500 से ज़्यादा बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं।

यहाँ पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के हर अवसर दिए जा रहे हैं। एवीएमएस के लिए अडानी ग्रुप को समग्र शिक्षा सशक्त भारत पुरस्कार-2020 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अडानी धारावी प्रोजेक्ट

धारावी आज देश के साथ विदेश में भी दुर्भाग्य से अपने स्लम क्षेत्र की वजह से जाना जाता है। परंतु अडानी ग्रुप ने इस विपरीत स्थिति को बदलने के लिए धारावी प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकास किया जाएगा और धारावी क्षेत्र के लोगों को सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे वे एक बेहतर जीवन का लाभ ले सकेंगे। धारावी प्रोजेक्ट के तहत धारावी क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ, शिक्षा की सुविधा और जीवन यापन के नए अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

अडानी ग्रुप द्वारा अपनी औद्योगिक गतिविधियों से देश के हजारों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाएँ भी मुहैया करवाई जा रही है। अडानी समूह ने इस देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को जो गति प्रदान की है वह आज के समय की आवश्यकता है और इसका ऐसे ही बने रहना भी ज़रूरी है। निश्चित ही राष्ट्र निर्माण में अडानी इंडस्ट्रीज का यह योगदान हमें एक विकसित राष्ट्र के रूप में खुद को स्थापित करने में सहायता करेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started